कांग्रेस जोन प्रभारी ने पार्टी को मजबूत करने के दिये टिप्स

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जोन प्रभारी विवेक बंसल ने ब्लाक मोहम्मदाबाद में संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिये।
भारतीय विद्यालय मोहम्मदाबाद में कांग्रेस की बैठक के दौरान ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रभारी पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जिला कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान, फ्रंटल संगठन कोआर्डिनेटर मनीष द्विवेदी, जिलाध्यक्ष शकुन्तला देवी, मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिये गये। जोन प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। काम करने वाले कार्यकर्ता का मनोबल ही संगठन को मजबूत करता है। गांव स्तर पर जब संगठन मजबूत होगा तब हम चुनाव जीत सकेंगे। ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक हमारे प्रतिनिधि होंगे। आने वाले २०२७ के चुनाव में कांगे्रस अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाये। जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने भी संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, कैलाश यादव, अम्बार अली, अर्चना राठौर, राजेश राठौर, भवर सिंह पाल, रमाकान्त मिश्रा, खालिद उस्मानी, वरुण त्रिपाठी, अनुपमा शर्मा, सन्जू अग्निहोत्री, अशोक गोयल, डा0 आदर्श मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *