बालिकाओं को भगाने के मामले में वांछितों को पुलिस ने दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2025 धारा 137(2)/352/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण पंकज यादव, रंजीत को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। दिनांक २७ जुलाई को पीडि़त द्वारा पुलिस को अपनी दो पुत्रियों को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में नामदर्ज तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया था। विवेचना के क्रम में दोनों बालिकाओं की बरामदगी करते हुए बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियोग में धारा 87/69/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा मुखबिर की सूचना पर अभियोग में नामित अभियुक्तगण पंकज यादव पुत्र रामरहीश यादव निवासी ग्राम कोटियापुर पिथनापुर थाना अमृतपुर, रंजीत पुत्र आदेश निवासी ग्राम सुल्तान नगर कोतवाली मोहम्मदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *