एसपी ने क्षेत्राधिकारियों की तैनाती में किया फेरबेदल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्राधिकारियों की तैनात में फेरबदल कर दिया है। कायमगंज के क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर कार्यालय व लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर बनाया है। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/लाइंस व लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी कायमगंज, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी को क्षेत्राधिकारी कायमगंज व लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद का चार्ज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *