फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, कार्यक्रम संयोजकों, सह संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों की जिला कार्यशाला संपन्न हुई। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने अभियान के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी।
प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारत की शान है, लेकिन पिछली सरकारों की कार्यशैली से तिरंगे की शान को कमजोर करने का भर्षक प्रयास किया गया। विगत कई वर्षों से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है। देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है। इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है। भारतीय सेना के सौर्य और साहस ने जिस प्रकार से आतंक और आतंक को पनाह देने वाले लोगों को सबक सिखाने का कार्य किया था। जनपद के सभी मंडलों एवं जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। अभियान के संदर्भ में 7 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य मंडलों में बैठक आयोजित होगी। 10 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य मंडलों में यात्राएं निकलेगी। 12, 13 और 14 अगस्त जनपद के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन सभी स्थानों पर सजावट करने का कार्य किया जाएगा। 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें जिले स्तर पर ही मौन जुलूस निकाला जाएगा। संगोष्ठी आयोजित करके 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मंडलों में कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति की गई है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान से प्रत्येक व्यक्ति में देशभक्ति जागृत हो और इसके साथ ही साथ आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाओ भी इस अभियान का हिस्सा होगा। संचालन डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, डॉ0 बीके गंगवार, भास्कर दत्त द्विवेदी, विमल कटियार, वीरेंद्र सिंह राठौड़, शरद गंगवार, अनिल राजपूत, पुष्पराज सिंह, सत्यपाल सिंह, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, गोपाल राठौर, अभिषेक बाथम, धर्मेंद्र राजपूत, चित्रा अग्निहोत्री, बबीता पाठक, अमरदीप दीक्षित, अभिषेक त्रिवेदी, रश्मि दुबे, अतुल दीक्षित, संतोष राजपूत, नीरज अवस्थी, शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन
