फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने इग्नू अध्ययन केन्द्र डीएन पी0जी0 कॉलेज फतेहगढ़ के समन्वयक डॉ0 आर0एन0 सिंह को यह सूचना दी कि इग्नू में जुलाई 2025 सत्र में ऑनलाइन एवं ओ0डी0एल विधा में स्नातक, परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु अन्तिम तिथि को 15 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रवेश या पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।
डॉ0 अनिल कुमार मिश्र ने आगे चर्चा करते हुए कहा कि इस समय इग्नू में भारतीय ज्ञान परम्परा के अन्तर्गत कई कार्यक्रम जैसे-संस्कृत, ज्योतिष, वैदिक अध्ययन, हिन्दू अध्ययन, भगवद्गीता अध्ययन में स्नातकोत्तर, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत साहित्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, संस्कृत सम्भाषण, वैदिक गणित एवं भारतीय कालगणना में प्रमाण पत्र कार्यक्रम आदि विदेशी भाषाओं में अरेबिक, रसियन, फं्रेच, स्पेनिस में स्नातकोत्तर एवं उर्दू, अरेबिक, रसियन, फे्रंच, जैपनीज, कोरियन, स्पेनिस, जर्मन, पर्सियन भाषाओं में प्रमाण पत्र कार्यक्रम उपलब्ध हैं। इनके अलावा और भी कई कार्यक्रम उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार प्रवेश ले सकते हैं।
इग्नू की प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी
