नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड नवाबगंज में सांसद मुकेश राजपूत द्वारा भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक सयंत्र एवं उपकरणों के नि:शुल्क वितरण हेतु रजिस्ट्रेशन परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों ने अपने-अपने पंजीकरण कराये। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ दिव्यांग ले भी रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों से अपना पंजीकरण कराने की अपील की है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल भारद्वाज, डॉ0 राजीव कुमार, डॉ0 राजकृष्ण गुप्ता, पुनर्वास विशेषज्ञ रितिक कुमार, सत्येंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, सभासद शिवमंगल सिंह एवं सभी दिव्यांगजन, वरिष्ठजन आदि उपस्थित रहे।
