शोरुम मालिक ने महिला कर्मचारी को पीटा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंग शोरुम मालिक ने महिला कर्मचारी व उसके पति की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गयी।
जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्टेट बैंक के पास वॉव क्रियेशन्स के नाम से शोरुम है। शोरुम के मालिक ने उसके यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी ने उससे नौ हजार रुपये उधार लिये थे। महिला कर्मचारी ने चार हजार रुपये अपनी सैलरी से कटवा दिये थे। इन्हीं पैसों को लेकर मंगलवार को शोरुम के मालिक ने महिला कर्मचारी से अभद्रता कर दी। जब महिला कर्मचारी ने अभद्रता करने का विरोध किया, तो उसने मारपीट कर दी। महिला कर्मी ने अपने पति को सूचना दी। सूचना मिलने पर उसका पति अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंच गया। दबंग शोरुम मालिक ने उसके पति व पुत्र के साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शोरुम मालिक व महिला कर्मचारी को कोतवाली ले गयी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *