अखिलेश ने साधा निशाना, भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने की वोटों की डकैती

समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चुनाव आयोग वोटों की डकैती डालने में जुटा हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को निर्वाचन आयोग पर उत्तर प्रदेश के पिछले उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। रक्षाबंधन मनाने के लिए परिवार के साथ अपने चाचा के घर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि निर्वाचन आयोग न्याय करेगा या नहीं, इस बारे में हमेशा चिंता रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुंदरकी, मीरापुर और विशेष रूप से अयोध्या समेत कुछ उपचुनावों में वोट चोरी एक छोटी सी बात थी, बीजेपी के निर्देश पर निर्वाचन आयोग ने डकैती और वोटों का अपहरण किया।
उन्होंने कहा, कि उपचुनाव का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें 1-1 व्यक्ति 6-6 वोट डालते दिखा था। उपचुनाव के दौरान एक व्यक्ति ऐसा पकड़ा गया था, जो दूसरी जगह से वोट डालने आया था। अधिकारियों ने भाजपा के इशारे पर सपा के वोटरों की सूची काटा था, जब इसकी शिकायत हमने चुनाव आयोग से किया तो सूची मांगी गई। मैंने 18 हजार लोगों की सूची भी उपलब्ध कराई थी, जिनके नाम बिना वजह काट दिए गए, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

यूपी उपचुनाव में गड़बड़ी का आरोप

अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव आयोग को लेकर हमेशा से चिंता रही है कि वो न्याय करेगा या नहीं, और अगर कभी कोई सबसे ज़्यादा मिसाल वाला चुनाव हुआ है, जिस पर हमें पूरी बहस करनी चाहिए, तो वो है यूपी उपचुनाव वोट चोरी तो बहुत छोटी बात है। बीजेपी के समर्थन से चुनाव आयोग ने डकैती डाली या वोटों का अपहरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *