समृद्धि न्यूज। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत के विकास से खुश नहीं हैं। उन्हें यह अच्छा नहीं लग रहा। सबके बॉस तो हम हैं। भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है, वे कोशिश कर रहे हैं कि भारत में, भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत के विकास से खुश नहीं हैं, उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है कि भारत विकास कर रहा है। उनको लगता है कि सबके बॉस तो हम हैं, फिर भारत इतनी तेजी से कैसे बढ़ रहा है। राजनाथ ने कहा कि कई लोग तो यह भी कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी चीजें, उनके देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि उन्हें ज्यादा लोग खरीद न सके। रक्षामंत्री ने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि इन सबके बावजूद भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विश्व की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दौरे पर पहुंचे। जिले के उमरिया गांव में औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रेल कोच इकाई का भूमि पूजन किया।
#WATCH Raisen, Madhya Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh says, "There are some people who are not happy with the speed at which India is developing. They are not liking it. 'Sabke boss toh hum hain', how is India growing at such a fast pace? And many are trying that the… pic.twitter.com/kucYjXnNNX
— ANI (@ANI) August 10, 2025
रक्षा क्षेत्र में उभर रहा है भारत
रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले रक्षा क्षेत्र की अधिकतर चीजें विदेशों में बनती थीं और उन्हीं की पूंजी भी लगती थी, जब कभी हमें उनकी जरूरत पड़ती थी, तो हम दुनिया के दूसरे देशों से खरीद लेते थे। इसमें हवाई जहाज, हथियार या प्लेटफार्म जैसी चीजें शामिल हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि अब इनमें से अधिकतर चीजें न सिर्फ भारत में बल्कि भारतीय अपने हाथों से बना रहे हैं और उस वस्तुओं का अब दूसरे देशों में निर्यात भी हो रहा है।
कुछ लोग भारत में हो रहे विकास से खुश नही
रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोग भारत की तेजी से हो रहे विकास से खुश नहीं हैं। उन्हें ये पसंद नहीं आ रहा है। सबके बॉस तो हम हैं, भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ देश यह कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी चीजें महंगी हो जाएं, ताकि दुनिया उन्हें न खरीदे, लेकिन भारत इतनी तेजी से प्रगति कर रहा है कि अब दुनिया की कोई भी ताकत उसे एक बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती शक्ति का जिक्रकरते हुए कहा, जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहे हैं। यह भारत की ताकत है, यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात लगातार बढ़ रहा है।
तकनीकी क्षेत्र में भी उभर रहा है भारत
रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले जो तकनीक दुनिया के दूसरे नौजवान बनाते थे, लेकिन अब वहीं तकनीक हमारे देश के नौजवान भी बनाने लगे हैं और इस तकनीक की मदद से वह रक्षा क्षेत्रों में उपयोग होने वाले कई उत्पाद जैसे हथियार, बम, तोप, गोले और मिसाइल आदि में इस्तेमाल कर रहे हैं, जो देश के विकास के लिए एक अहम योगदान है।
हम कर्म देखकर मारेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आतंकवादी आए और लोगों को उनका धर्म पूछकर मार डाला। हमने भी तय किया कि हम किसी को धर्म पूछकर नहीं मारेंगे, बल्कि उनके कर्म देखकर मारेंगे। हमने ऐसा ही किया किया। जब रावण ने सीता जी का अपहरण किया, वह लंका में थीं। जब हनुमान जी वहां पहुंचे तो उन्होंने लंका में हाहाकार मचा दिया। जब वे सीता जी के पास पहुंचे तो सीता जी ने बहुत विनम्रता से कहा, अरे हनुमान! यह तुमने क्या कर दिया। लंका में इतना हंगामा क्यों मचाया। इतने लोगों को क्यों मार डाला,् तब हनुमान जी बहुत विनम्र होकर, हाथ जोडक़र बोले अरे माता, जिन मोहि मारा, तिन मैं मारे। जिन्होंने हमारे लोगों को मारा, हमने भी उन्हें ही मारा।
मध्य प्रदेश आधुनिक प्रदेश के नाम से जाना जाएगा
राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के विकास की प्रशंसा करते हुए कहा मध्य प्रदेश के विकास को देखकर मैं कह सकता हूं कि आने वाले सालों में मध्य प्रदेश आधुनिक प्रदेश के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने उस रेल कोच फैक्ट्री की भी सराहना की, जिसका शिलान्यास हुआ और जिसका नाम ब्रह्मा रखा गया है।
