बीडीओ के नेतृत्व में कस्बे में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार आकांक्षात्मक ब्लॉक के विकास खंड अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के विकास खंड कार्यालय से विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान ने शासनादेश के अनुसार कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें देशभक्ति के उद्घोष से कस्बा गूंज उठा। कर्मचारी भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहे, पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे, 15 अगस्त अमर रहे आदि उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। कस्बा नवाबगंज विकास खंड कार्यालय से निकाली तिरंगा यात्रा कस्बा चौराहे से लेकर नगर पंचायत कार्यालय होते हुए विकास खंड कार्यालय पर समापन किया गया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेश सिंह, वरिष्ठ लिपिक स्थापना आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, नवनीत कुमार, ग्राम पंचायत सचिव आकांक्षा सक्सेना, जगवीर सिंह यादव, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, वेद प्रकाश, कामता प्रसाद पटेल, प्रवीण कुमार, मोतीलाल यादव, अरविंद कुमार, सुनील कुमार गौतम, कुलदीप राजपूत, कर्मचारी मनोज कुमार शाक्य, लवलेश कुमार यादव, रवि करण, राजकरण, दानवीर सिंह यादव, इंचार्ज सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय सहित विकास खंड के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *