उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी (नोडल अधिकारी साइबर क्राइम) ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल/हेल्पडेस्क में कार्यरत पुलिसकर्मियों को साइट्रेन ट्रेनिंग के संबंध में ब्रीफ किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। साइट्रेन के माध्यम से साइबर हेल्पडेस्क्स/सेल के पुलिसकर्मियों को नवीनतम तकनीकों और साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि वे साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपट सकें।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्नाव पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध अपनी लड़ाई और मजबूत करेगी और आम जनता को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने में मदद करेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच के लिए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है, और इस प्रशिक्षण के माध्यम से हम अपने पुलिसकर्मियों को और अधिक सक्षम बनाएंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने भी साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया।
