समृद्धि न्यूज। पीएम मोदी अगले महीने न्यूयॉर्क में होने जा रहे यूएनजीए सत्र का हिस्सा बनने के लिए अमेरिका जा सकते हैं। इस दौरान पीएम की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यानी सितंबर में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की मसौदा सूची के हवाले से यह खबर आ रही है। यूएनजीए का 80वां सत्र 9 सितंबर को शुरू होगा। उच्च स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी। इसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा, उसके बाद अमेरिका का नंबर आएगा।
पीएम और ट्रंप की हो सकती है मुलाकात, अगले महीने जा सकते हैं यूएस
