बाढ़ की तेज धार में बाइक सवार तीन युवक बहे

 किनारे खड़े लोगों ने तत्परता का परिचय देकर बचाया
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बाढ़ की तेज धार में बाइक सवार तीन युवक बह गए। किनारे पर खड़े लोगों ने तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद तीनों वापस घर लौट गए।
जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव गुनारा निवासी इलियास गांव में फेरी लगाकर सामना बेचने का कार्य करते हैं। बुधवार दोपहर वह बाइक से साथी इकलहरा निवासी नाज़ेश व नसरुद्दीन के साथ बाइक से कंपिल की तरफ आ रहे थे। तीनों बाइक सवार कंपिल बदायूं मार्ग पर गांव राईपुर चिनहटपुर के निकट पुलिया को पार करने लगे। उसी समय एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक पुलिया पर चल रही तेज धार में वह गए। जबकि इलियास ने किनारे पर लगी रस्सी को पकड़ लिया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पानी में कूदकर तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि बाइक, मोबाइल व रुपए पानी में वह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को घर भेज दिया। इलियास ने बताया कि कंपिल-बदायूं मार्ग पर किसी जगह पुलिस न मिलने से वह पुलिया पार करने लगे। जबकि मौजूद ग्रामीणों के अनुसार दो होमगार्ड पुलिया पर तैनात हैं। उनके मना करने के बावजूद भी युवक नहीं माने और देखते देखते पानी में वह गए। ग्रामीण पुलिस को गुमराह कर पड़ोसी गांव का बताकर खाने पीने का सामान का बहाना लेकर आवागमन कर रहे हैं। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया पुलिस के मना करने पर भी लोग आवागमन कर रहे हैं। कंपिल बदायूं मार्ग पूर्ण रूप से बंद है। लोग खाने पीने की वस्तुओं की बात कहकर आवागमन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *