सभी संकल्प ले अपने घरों में केमिकल का प्रयोग नहीं करेंगे, नदियों व पर्यावरण को करेंगे संरक्षित: शिप्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। देश में जल संरक्षण, वृक्ष संरक्षण, पर्यावरण के लिए सम्पर्क क्रांति परिवार के तहत वाटर वूमेन शिप्रा पाठक के आगमन पर फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष आशीष मिश्रा भइयन के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सम्पर्क क्रांति परिवार की जिला संयोजक रमा अग्निहोत्री, पूर्व ब्लाक प्रमुख अंजली पाठक, महिला व्यापार मण्डल की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं आम जन मानस ने संगोष्ठी में भाग लिया। रामानंद बालिका इंटर कालेज में शिप्रा पाठक के पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया और जिंदाबाद के नारे लगाये गये। शिप्रा पाठक ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुत गर्व है खुशी हो रही है कि अपने घर में आये है। उन्होंने अपील की कि अपने घरों में केमिकल का इस्तेमाल न करें। नालियों से होकर नदियों में जा रहा पानी जल विशैला कर रही है। पर्यावरण के लिए यह गंभीर है। पॉलीथिन जमीन को खराब कर रही है। हम सबका का दायित्व है कि युद्ध स्तर पर इस अभियान में जुड़े और पालीथिन का विरोध करें। पालीथिन जीवन से दूर कर रही है। महिलायें, बच्चे, पुरुष, हर वर्ग के लोग अपनी जीवन से हटकर समाज हित पर ध्यान दें और सबको संस्कार दें। कि अच्छी परवरिश की आवश्यकता है। समाज का निर्माण जब ही है जब हम दूसरों के लिए सोंचे और जल जीवन नदियां, पर्यावरण, वृक्ष को संरक्षित करें। मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। संचालन बृजकिशोर सिंह किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि हमने त्याग और तपस्या की और पैदल चलकर संकल्प लिया कि नदियों का संरक्षण करेंगे। इस दौरान डा0 शिवओम अम्बर, विनीत अग्निहोत्री, रामऔतार शाक्य, अनिल प्रताप सिंह, आखिल खां, सुनील बाजपेयी, अनिल तिवारी, कोमल पाण्डेय, विश्वनाथ राजपूत, नीशू दुबे, सनी गुप्ता, राहुल जैन, अनिल कश्यप, अमन दुबे, सौरव दीक्षित, मधु पाण्डेय, ममता सक्सेना, प्रीती तिवारी, विशाल दुबे, विक्रांत अवस्थी, शशांक त्रिवेदी, हर्ष तिवारी, सुरेन्द्र पाल, शालू मिश्रा, श्वेता दुबे, सुधेश दुबे, जितेन्द्र कनौजिया, मधु गौड़, सुमन चौहान, सरिता मिश्रा, संध्या पाण्डेय, रमला राठौर, पंकज राठौर, बाबू अवस्थी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *