सेवाविृत्त शिक्षकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित

शिक्षक होता है राष्ट्र और समाज का निर्माता-डी.आई.ओ.एस.
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने सत्र 2024-25 में सेवानिवृत्त हुये 27 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शिक्षा जगत में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित शिक्षा जगत में किये गये उनके उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित करते हुए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में प्रीति मसीह, निशीत सक्सेना, श्रीपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, दिनेश चन्द्र, विमलेश सिंह, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह राजपूत, अशोक कुमार, महेेेेेेश पाल सिंह, वीरेश शर्मा, अवधेश यादव, फतेहचन्द्र, राम लड़ैते वर्मा, राजेन्द्र सिंह, रामप्रकाश राजपूत, बैताल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, सर्वेंश यादव, परम प्रकाश यादव, पुष्पेंद्र कुमार, मत्युंजन शर्मा, रामकुमार, अनिल वर्मा एवं मुन्नी देवी के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, वरिष्ठ लिपिक राजेेेश अग्निहोत्री, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *