तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने कला का किया प्रदर्शन

अहरौरा मीरजापुर, अहरौरा में ठाकुर जी के तीन दिवसीय ऐतिहासिक रथ यात्रा मेले में दुर्गा जी पहाड़ी जलाशय के बीच स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में अखाड़े पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया था जिसमें दूर-दूर के पहलवान शामिल रहे इस दंगल में महिला पहलवान से लेकर पुरुष पहलवान तक अपने-अपने कला को अखाड़े के बीच में बीखेरे
अहरौरा नगर पालिका स्थित सत्यामगंज मोहल्ले से श्री राधा कृष्ण मंदिर से ठाकुर जी की रथ यात्रा निकाली गई रत्न जड़ी सुसज्जित रथ यात्रा निकालने के साथ ही ठाकुर जी का तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला नगर में घूमते हुए दुर्गा जी मंदिर के पास स्थित कदंब वृक्ष के पास रात्रि विश्राम किया दूसरे दिन अहरौरा बाध स्थित स्टेडियम विराट कुश्ती दंगल का अवलोकन करते हुए देर रात रात्रि गोला कन्हैया लाल में पहुंचेगा कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी अखाड़े के बीच दो पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराया महिला पहलवान से लेकर पुरुष पहलवानों ने एक से बढ़कर एक अपने अपने कला दाव पेच आजमाया कोई बीच अखाड़े में दूसरे पहलवान को पटकनी देकर विजेता बना तो किसी ने बराबरी कर पसीना बहाया कुश्ती दंगल में 50,000 हजार जनसंख्या कुस्ती दंगल का आनंद उठाएं सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना महिला पहलवानों द्वारा जो लोगो को भय भीत किया लोग सोचने पर मजबूर हो गए की महिला पहलवानों ने सबका मन मोह लिए वही थाना निरीक्षक अजय सेठ नगर चौकी प्रभारी अवनीश तिवारी ने पुलिस पीएसी बल के साथ पसीना बहाते रहे. दंगल कुस्ती का रेफरी करते हुए नाहर सिंह, लटकू पहलवान,किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *