समृद्धि न्यूज। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में पाकिस्तान को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया। संघर्ष संबंधी यौन हिंसा पर भारत की ओर से वक्तव्य देते हुए भारतीय राजनयिक एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस ने पाकिस्तान को धो डाला है। उन्होंने खुली बहस में कहा कि पाकिस्तान का इतिहास और वर्तमान, दोनों ही यौन हिंसा और अल्पसंख्यक महिलाओं पर अत्याचार से भरे हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर न्याय और मानवाधिकारों की बात करता है, जो पूरी तरह से झूठ और पाखंड है।
#WATCH | New York: While delivering India’s national statement at the UNSC Open Debate on Conflict-related Sexual Violence, Indian Diplomat Eldos Mathew Punnoose says, "… Perpetrators of heinous acts of conflict-related sexual violence must be condemned in the strongest… pic.twitter.com/pWwFdYzxOw
— ANI (@ANI) August 19, 2025
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भारत ने 1971 युद्ध का जिक्र कर पाकिस्तान को बेनकाब किया। संघर्ष में यौन हिंसा पर खुली बहस में भारतीय राजनयिक एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस ने कहा कि संघर्ष के दौरान यौन हिंसा जैसे घिनौने अपराध करने वालों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। पुन्नूस ने कहा कि यह एक शर्मनाक सच्चाई है कि 1971 में पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में लाखों महिलाओं पर अमानवीय यौन हिंसा की थी। दुर्भाग्य से यह निंदनीय सिलसिला आज भी बेरोकटोक और बेखौफ जारी है।
भारतीय राजनयिक ने कहा कि आज भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के साथ अपहरण, मानव तस्करी, बाल विवाह, जबरन विवाह, घरेलू दासता, यौन हिंसा और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन्हें सताने और डराने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
