जिला स्वास्थ्य ग्रामीण समिति की बैठक मेंं बीडीओ को दिये गये आवश्यक निर्देेेेश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सायं ६ बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य ग्रामीण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया की पोर्टल पर पेंडिंग व्यक्तिगत शौचालय हेतु आवेदनों का 3 दिन में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी को 22 अगस्त को इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार 825 घोषित ऑडियो प्लस मॉडल गांव में से शेष 207 का सत्यापन भी एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए सभी कंसलटिंग इंजीनियर को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए की पांच गांव जहां पर अभी भूमि विवाद अथवा कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उनका खंड विकास अधिकारी 2 दिन में निस्तारण कर बाढ़ खत्म होते ही बोर्ड भीम का चिन्नांकन कार्यवाही प्रारंभ करायें। सभी आरसी सेंटरों को क्रियाशील और संचारित करने हेतु जिला अधिकारी द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया और यह भी निर्देश दिए गए की सभी सचिवों के साथ खंड विकास अधिकारी इसकी समीक्षा कर सभी 576 आरसी का संचालन सुनिश्चित करायें और अगस्त माह हेतु निर्धारित स्वच्छता शुल्क 10 दिन के अन्दर ओसीआर खाते में जमा करायें। खंड विकास अधिकारी कायमगंज और राजेपुर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में विद्युत कनेक्शन हेतु विद्युत विभाग को कल तक धनराशि ट्रांसफर करना सुनिश्चित करें। फिजिकल स्लग मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना हेतु विकास खंड कायमगंज से मिस्त्री और मोहम्मदाबाद से सिरौली का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। विशेष विकास खंड भी कल तक विकास खंड में स्थल का चिन्हांकन कर प्रस्ताव उपलब्ध उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु अन्त्येष्टि स्थलों के प्रस्ताव का सभी खंड विकास अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर सुनिश्चित कर लें कि जो स्थल चयन किया गया है वहां पर सालों भर अंत्येष्टि का कार्य होता हो साथ ही यह भी कहा गया कि सोता बहादुरपुर में इस जनपद तथा अन्य जनपद से भी अन्त्येष्टि हेतु लोग आते हैं। यहां पर दो अंत्येष्टि स्थल का प्रस्ताव हो सकता है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग में खराब प्रगति के कारण सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रतिदिन ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा कर और प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
पोर्टल पर पेंडिंग व्यक्तिगत शौचालय के आवेदनों का तीन दिन में करें निस्तारण-डीएम
