गणेश महोत्सव व बारा वफाद को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव व बारह वफाद को लेकर रविवार नवाबगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गणेश महोत्सव की कमेटी के अध्यक्ष व डीजे संचालकों, बारह वफाद कमेटी के अध्यक्ष व नगरवासियों को बुलाया गया। बैठक सीओ अजय शर्मा व थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने अध्यक्षों व डीजे संचालकों को बिना परमीशन के कार्य न करने के निर्देश दिए। परमीशन में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने त्यौहार को मनाने की सलाह दी। वहीं सीओ अजय वर्मा ने बैठक में कहा कि यदि किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत 112 पर फोन कर सूचना दें। किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में न ले। पुलिस से जो भी सहायता चाहिए निसंकोच थाने पर आकर बताए। समस्या का समाधान किया जाएगा। डीजे पर अश्लील गाने या अश्लील डांस करने पर उचित कारवाही की जाएगी। इस मौके पर विनोद गुप्ता, आनंद कश्यप, अंकित राजपूत, यशवीर आर्य, संतोष गुप्ता, पिंटू गुप्ता, आलोक गुप्ता, बलदेव कश्यप, अनुज गुप्ता, अखिलेश शर्मा, गौरव सक्सेना, दुष्यंत कश्यप, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *