नोएड: नोएडा में सडक़ हादसे में चार दोस्त की मौत हो गई। चारों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से बाइक की भिड़ंत हो गयी। घटना के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चारों को मृत घोषित कर दिया।
नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर टीवीएस राइडर बाइक और वैगनआर कार में जोरदार टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गई। सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इस बीच सामने से आ रही वैगनआर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक पर सवार चारों किशोर उछलकर दूर रोड़ पर जा गिरे, इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर के रूप में हुई है। सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। चारों दोस्त सोमवार को टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं।
नोएड: आमने-सामने कार व बाइक की भिड़ंत में चार दोस्तों की मौत
