दिल्ली प्रीमियर लीग 2025: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 58 गेंदों में ठोक डाला शतक

नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सार्थक का बल्ला खूब तबाही मचाए हुए हैं। न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में तो सार्थक ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए जोरदार शतक ठोक डाला।
बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग में कमाल कर दिया है। सार्थक ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ खेलते हुए तूफानी शतक लगाया। सार्थक रंजन ने अपना शतक सिर्फ 58 गेंदों पर लगा दिया। उन्होंने न्यू दिल्ली के खिलाफ 100 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सार्थक ने इस पारी में मैदान के हर कोने में चौके और छक्के बरसाए। सार्थक रंजन की इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। डीपीएल के इस सीजन में सार्थक ने पहले भी कमाल की पारियां खेली हैं। ऑक्शन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उन्हें 12 लाख रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदा था और इस टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी अभी तक 8 मैचों में 349 रन बना चुके हैं। न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सार्थक रंजन ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई और विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं। पहले विकेट के लिए सार्थक ने अर्नव के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली ने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि, सार्थक ने एक छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। अर्धशतक जमाने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के बॉलर्स की खूब खबर ली। सार्थक ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी सिक्स जमाए। सार्थक की शतकीय पारी के चलते नॉर्थ दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *