खेलो इण्डिया ने राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज को हराकर जीता हॉकी फाइनल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल निदेशालय द्वारा 29 से 30 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय द्वारा कराया जा रहा है। हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस पर 14 वर्षीय बालकों की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में कराया गया। हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर नगर मजिस्टे्रट संजय कुमार बंसल, परियोजना निदेशक अंजुम दुबे, अध्यक्ष जिला ओलम्पिक एसोसिएशन सत्यम मिश्रा, अं0का0 हॉकी प्रशिक्षक, हॉकी निर्णायक मण्डल एवं स्टेडियम के समस्त कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण किया। सभी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में अपने-अपने विचारों को रखा तथा खेलों एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के बारे में चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से फिट इण्डिया शपथ ग्रहण कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। हॉकी प्रतियोगिता में 08 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहला मैच खेलो इण्डिया सेन्टर व राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज के बीच खेला गया। जिसमें खेलो इण्डिया सेन्टर ने ०.५ गोल के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच जीआईसी फतेहगढ़ बी व एमआईसी फतेहगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें जीआईसी फतेहगढ़ बी टीम ने 0.1 से विजयी प्राप्त की। तीसरा मैच राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी एवं स्टेडियम फतेहगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम फतेहगढ़ टीम वॉकओवर देकर जनता इण्टर कालेज विजेता बना। चौथा मैच जीआईसी ए व एमआईसी बी के बीच खेला गया। जिसमें जीआईसी ए ने 0.1 से मैच जीत लिया। वहीं पहला सेमीफाइनल खेलो इण्डिया सेन्टर फर्रुखाबाद व जीआईसी बी के बीच खेला गया। जिसमें खेलो इण्डिया सेंटर ने 4.0 से विजयी प्राप्त की। दूसरा सेमीफाइनल राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी व एमआईसी बी के बीच खेला गया। जिसमें राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी ने 1.0 से मैच जीत लिया। फाइनल मैच खेलो इण्डिया सेंटर फर्रुखाबाद व राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी के साथ खेला गया। खेलो इण्डिया सेंटर ने 6.2 से मैच जीत कर विजेता बन गया। वहीं राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी उप विजेता बना। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सत्यम मिश्रा, शबनम शाक्य, दीपक कुमार, अजय माथुर, रोहित कुमार, सुशील कुमार, वासु पाल, सुशांत गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सुशांत गुप्ता अं0का0 ताइक्वांडो प्रशिक्षक, पूनम शर्मा अं0का0 मुक्केबाजी प्रशिक्षक, दुर्गा देवी जिम ट्रेनर के साथ आदि मौजूद रहे। 30 अगस्त को जिला स्तरीय जूनियर बालिका ताइक्वांडो एवं जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 3:30 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *