फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद में पूर्व छात्रों द्वारा 2025 में १२वींं पास आउट मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और अवार्ड दिए गये। जिसमें हर्ष यादव को के.एस. उपाध्याय फार आल राउंड एचीवमेंट अवार्ड, एक्सीलेंस इन आट्र्स स्ट्रीम, पार्थी रस्तोगी को एक्सीलेंस इन साइंस स्ट्रीम, भावना को सुनीता मेहता स्पोर्टस एक्सीलेंस अवार्ड, आदर्श सिंह व हर्ष को रविभूषण पाण्डेय हिंदी उत्कृष्टता पुरस्कार, वैष्णवी दुबे को इमर्जिंग कोडर अवार्ड, शिवानी शर्मा को मनोज कुमार फिजिक्स एक्सीलेंस अवार्ड, दिव्या को आर.बी. मिश्रा कैमिस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड, मयंक राजपूत और आध्या शुक्ला को ए.के. कश्यप एक्सीलेंस अवार्ड सोशल साइंसेस प्रदान किये गये। जिसमें मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति राशि (दो लाख पचास हजार) की चेक सहित सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि दिल्ली शिक्षा बोर्ड के डायरेक्टर कृपाशंकर उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य राकेश बाबू, पूर्व उपप्राचार्य अखिलेश कुमार कश्यप एवं भौतिकी प्रवक्ता मनोज कुमार उपस्थित रहे। छात्रवृत्ति के स्पांसर पूर्वछात्र अवधेश त्रिवेदी (आईआरएस), वारीश प्रताप (पूर्व अध्यक्ष कैंब्रिज विश्वविद्यालय), डा0 आशीष कृष्ण (संस्थापक कैप्टन महाराज सिंह सोशल वेलफेयर फाउंडेशन), अमितेश (फाउंडर एफटीए एकेडमी), तीन स्कालरशिप स्पांसर करने वाले 2009 बैच के पूर्व छात्र प्रमोद, महिपाल, जयकिशन के साथ रजत राज, देवेंद्र, पवन, सिरमित कटियार, बलराम, अमित आदि उपस्थित रहे। मुख्यअतिथि ने सभी छात्रों को नये अवसरों के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथियों ने अपने अनुभव साझा कर उत्साहवर्धन किया। जज हर्षदा गंगवार ने लड़कियों को अच्छे से सामाजिक परिस्थितियों से बाहर निकल कर बड़ा लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
नवोदय विद्यालय में मेधावियों को छात्रवृत्ति व अवार्ड से किया गया सम्मानित
