आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट

 सीओ सिटी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। रविवार को सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च बीबीगंज चौकी से शुरू होकर राकबगंज चौराहा सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाला गया।
सीओ सिटी ने बताया कि 5 सितंबर को बारावफाद का जुलूस निकलेगा। साथ ही गणेश विसर्जन यात्रायें भी शुरू होने वाली हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। इन स्थानों पर क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के जवान तैनात रहेंगे। प्रशासन ने गणेश मूर्ति स्थापना करने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वे मूर्तियों का विसर्जन 4 सितंबर या 6 सितंबर को करें। यह व्यवस्था बारावफाद के जुलूस को ध्यान में रखते हुए की गई है। पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *