गणेश चतुर्दशी व बारावफात को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च

कमालगंज/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज गणेश चतुर्दशी और बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट है। रविवार को पुलिस ने कस्बे में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर पैदल मार्च कर लोगों को शांति और सुरक्षा का एहसास कराया
पुलिस नें फ्लैग मार्च के दौरान आपसी मेलजोल के साथ पर्व मनाने की अपील की गई, वहीं किसी तरह की अफवाहों पर यकीन न करने की सलाह दी गई। बताया गया कि कुछ मु_ी भर असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में सौहार्द भंग करने की नाकाम कोशिश की जाती है। ऐसे में जरूरी है कि पूरी सतर्कता से इन अमन एवं शांति के दुश्मनों का मुकाबला किया जाए। किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें। कानून तोडऩे वालों को सीधा हवालात की हवा खानी होगी। कमालगंज में विशाल गणेश महोत्सव को देखते हुए सीओ अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले बाजार और मुख्य मार्गों में गश्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आदि भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
कायमगंज में क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा कोतवाली कायमगंज पुलिस के साथ संयुक्त रूप से आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी व बारावफात के दृष्टिगत को लेकर नगर में फ्लैगमार्च किया गया। जनमानस की सुरक्षा हेतु लोगों को भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया गया। प्लैग मार्च के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मित्रा, क्राइम इस्पेक्टर कामिल खॉ, एसएससाई सुरजीत यादव, कस्बा चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र सिंह, मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश यादव, उपनिरीक्षक शमशुद्दीन, उपनिरीक्षक अयूब खान, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल रोहित कुमार, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल धर्मेंन्द्र कुमार, कांस्टेबिल पुष्पेन्द्र, कांस्टेबिल अंकित गंगवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *