सभी विभाग नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र करें निर्गत: डीएम

 फ्यूल स्टेशन रिटेल ऑउटलेट हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
डीएम ने कोऑर्डिनेटर की शिथिल कार्यप्रणाली पर इंडियन ऑयल को कार्यवाही के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा फ्यूल स्टेशन रिटेल ऑउटलेट हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत किये जाने के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया।
डीएम ने निर्देशित किया कि सभी विभाग नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करे या कमी पाये जाने पर निरस्त करे। कोई भी अनापत्ति प्रमाणपत्र लंवित न रखे। डीएम ने इंडियन ऑयल के स्थानीय कोऑर्डिनेटर की शिथिल कार्यप्रणाली के लिये उनके खिलाफ इंडियन ऑयल को पत्र लिखने के लिये निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डी0एफ0ओ0, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *