फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने पहुंचकर माथा टेंका और सर्व मंगल की कामना की। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद छका।
धीरपुर चौराहे पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह राठौड़ युवा जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अभी राठौर (रैशेपुर वाले), अलकेंद्र सिंह (सोनू) धीरपुर टेंट वाले, डॉ0 अजीत शाक्य, प्रशांत सिंह राठौड़, कल्लू पंडित आदि सभी ने भंडारे में सहयोग किया। इसी प्रकार ग्राम धीरपुर में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह राठौड़, चंद्रवीर सिंह, पप्पू सिंह, अश्वनी वर्मा, रिंकू राठौर, प्रशांत राठौर, पवन राजपूत, पीलू यादव आदि युवाओं ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और सेवाभाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। भक्तों ने कहा कि बुढ़वा मंगल पर इस तरह के आयोजन से भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
बुढ़वा मंगल पर हुआ भंडारों का आयोजन
