नो हेलमेट नो फ्यूल, अभियान के तहत किये गये 38 चालान

 एक लाख पच्चीस हजार वसूला गया जुर्माना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन के निर्देश के क्रम में ’’नो हेलमेट नो फ्यूल’’ विषयक जनपद स्तर पर विशेष अभियान दिनंाक 01.09.2025 से दिनंाक 30.09.2025 तक चलाये जाने के निर्देश जारी किये गये हंै।
उपरोक्त के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनंाक 02.09.2025 को सुभाष राजपूत ए0आर0टी0ओ0, सत्येन्द्र कुमार यातायात प्रभारी, अनिल कुमार यादव प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी, अभिषेक मिश्रा पूर्ति निरीक्षक, अमित चौधरी पूर्ति निरीक्षक तहसील सदर जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर पहुंचकर पम्प के स्वामियों एवं कर्मचारियों को निर्देषित किया गया कि दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के आए ता उनको पेट्रोल न दिया जाए। इस मौके पर जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाये पैट्रोल पम्प पर पाये गये, उनका मौके पर जंाच टीम द्वारा चालान किया गया। दिनंाक 02.09.2025 को 38 चालान किये गये तथा 1,25,000/- की धनराशि जब्त की गयी है। सुभाश राजपूत ए0आर0टी0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया है कि यह अभियान निरन्तर रूप से चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *