पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कई वाहनों के किये चालान

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के मुख्य चौराहे पर थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे के नेतृत्व में विशेष यातायात सुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। थाना प्रभारी ने ट्रैक्टर.ट्राली पर असुरक्षित तरीके से बैठे लोगों को नीचे उतरने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर के मुख्य चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने कई वाहनों के चालान किये तथा असुरक्षित तरीके से यात्रा कर रहे लोगों हिदायत देकर छोड़ा। वहीं तीन सवारी तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों की जमकर क्लास ली। बाइक चालकों से कहा कि वह हेलमेट अवश्य पहनें, क्योंकि अब बगैर हेलमेंट पेट्रोल नहीं मिलेगा। यदि कोई भी वाहन चालक बगैर हेलमेट पेट्रोल डलवाता मिल गया, तो उसका चालान किया जायेगा तथा जुर्माना भी वसूला जायेगा। इस दौरान थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे के साथ एसएसई राम सिंह, गीतम सिंह के अलावा हर्षित चौहान, सुधांशु चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *