फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार द्वारा बघार तथा मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 6 ट्रकों को सीज कर दिया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 2.07 लाख जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य ओवरलोड वाहनों को मोहम्मदाबाद में पकडक़र सीज किया गया तथा उन पर 48 हजार का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में परिवहन विभाग द्वारा रू0 2.55 लाख जुर्माना वसूल किया गया है।
संयुक्त चेकिंग अभियान में आठ ओवरलोड वाहन सीज
