समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई पात्र शिक्षकों के चयन वेतन मान सितम्बर माह के वेतन मान के साथ लगाया जाये। प्रोन्नति वेतन मान देने की प्रक्रिया तत्काल शुरु की जाये। उर्दू बीटीसी 2006 बैच के 23 शिक्षकों की अवरुद्ध अस्थायी वेतन वृद्धि तत्काल बहाल की जाये। शिक्षकों की एक ही दिन की अनुपस्थित आकास्मिक अवकाश में समायोजित कर एक दिन के वेतन की कटौती न की जाये। एमडीएम कन्वर्जन कास्ट फलों की धनराशि तथा रसोइयों का मानदेय भुगतान कराया जाये। महिला शिक्षकों की सीसीएल मैटरनिटी लीब चिकित्सीय अवकाश तत्काल स्वीकृत किया जाये। जनपद में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के सेवाकाल से लेकर अध्यतन अर्जित अवकाश ईएल मानव संपदा पोर्टल अंकित कराया जाये। प्रधानाध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखा जाये। जिससे विद्यालय संचालन में असुविधा न हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान, जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला, राजेश यादव, केपी यादव, श्याम सिंह यादव, गजेंद्र सिंह, शकील खान, मुन्ना लाल यादव, उपेंद्र गंगवार, निर्देश गंगवार, इसरार अहमद, अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, अवधेश सिंह, देवेन्द्र यादव, सतेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
चयन वेतन मान की शिक्षकों ने उठायी मांग
