समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत करेंगे। हाल ही में अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर ज्यादा टैरिफ लगाया, जिससे तनाव बढ़ा था। ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध होने का दावा किया है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के संबंधों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, हालांकि पिछले कुछ समय से एक बार फिर ट्रंप भारत और पीएम मोदी को लेकर जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि वो संबंध बेहतर करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने भी दोनों देशों के बेहतर संबंधों को महत्व दिया है। ट्रंप ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों देश व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। आने वाले दिनों में मैं अपने बहुत अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने कि लिए काफी उत्सुक हूं। दोनों ही देशों को एक सफल निष्कर्ष तक पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी।
पीएम मोदी ने दिया जबाव
ट्रंप की पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा-भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

