नेपाल की जेल से भागे कैदी, भारत में घुसने की कोशिश, गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। नेपाल में हालात बिगड़े हुए हैं। इस बीच खबर आई है कि नेपाल की 18 जिलों की जेल से करीब 6 हजार कैदी फरार हो गए हैं। किस जेल से कितने कैदी फेरार हुए हैं, इसकी भी लिस्ट सामने आई है।सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल की एक जेल से भागे १० कैदियों को भारत में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थनगर इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर ये गिरफ्तारियां की गईं और बाद में कैदियों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। नेपाल की 18 जेलों से 6 हजार से ज्यादा कैदी भाग गए हैं। मंगलवार के प्रदर्शन के बाद देश की अलग-अलग जेलों से कैदी भाग गए। केवल 15 जेलों से ही 5 हजार 727 कैदी भाग निकले हैं। नेपाल में भडक़ी हिंसा के बीच 18 जिलों की जेल से करीब 6 हजार कैदी फरार हो गए हैं। इसमें अकेले कास्की से 773 कैदी और नवलपरासी जेल से 500 कैदी फरार हुए हैं। चितवन से 700 कैदी, कैलाली से 612 कैदी, जलेश्वर से 576 कैदी फरार हुए हैं।

हिरासत में लिए गए कैदी

पकड़े गए कैदियों में नेपाल के धनुषा जिले के मुखियापट्टी मुसहरनिया निवासी रामगुलाम महतो, औरही थाना क्षेत्र के हसनपुर नगरपालिका निवासी विनोद राय, महोत्तरी जिले के धिरापुर गांव निवासी मोजाहिद अंसारी, लोहरपट्टी क्षेत्र के खुट्टा पिपराढ़ी निवासी सुरेंद्र साह सोनार, धनुषा जिले के कुर्था गांव निवासी इंद्रेश मंडल और यदुकाहा निवासी कृष्ण कुमार महतो शामिल हैं। वहीं बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी मोहन कुमार और मोतिहारी जिले के परसौनी खेम निवासी गुड्डू कुमार भी पकड़ लिए गए। इसके अलावा नेपाल के जलेश्वर वार्ड नंबर-1 निवासी रियाज दफाली और हेठौढ़ा वार्ड नंबर-3 निवासी राजेश तमांग भी हिरासत में लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *