राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में खामियां देख डीएम नाराज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिये बनाये जा रहे भोजन की गुणवत्ता चेक की। विद्यालय की बाउन्ड्रीबाल सही कराने के निर्देश दिये। हॉस्टल की सीढिय़ों के पास टाइल लगाने के लिये निर्देशित किया व निर्देशित किया कि फर्श का ढलान ऐसा रखा जाए कि पानी न रुके। विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। बच्चों के छात्रावास में बिछाई गई बेडशीट गंदी पाई गई। विद्यालय में विद्युत की बायरिंग के पैनल खुले पाये गये। विद्यालय के अंदर निर्मित सडक़ की स्थिति अत्यंत जीर्णशीर्ण पाई गई। प्रधानाचार्य कक्ष में लगे एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट कॉरिडोर में लगाया गया है जिससे गर्म हवा बच्चों के क्लासरूम में जा रही थी। जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी व संबन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *