थाना दिवस में पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना दिवस में एसडीएम व नायब तहसीलदार ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्यायें सुनीं। इस दौरान करीब एक दर्जन के करीब शिकायती प्रार्थना पत्र आये। जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित थाना प्रांगण में शनिवार को शासनादेश के अनुसार थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज अवध नारायण पांडे तथा एसडीएम न्याय गजराज सिंह, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन ने थाना दिवस में पहुंचकर दूरदराज से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसमें सबसे अधिक समस्याएं जमीनी विवाद से संबंधित थीं। जिसमें सभी अधिकारियों ने राजस्व विभाग तथा पुलिस कर्मचारियों को लगाकर मामलों को अलग-अलग टीम में बनाकर निपटने के लिए भेजा। थाना समाधान में एक दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्र जमीनी विवाद से संबंधित आए थे। जिसमें पांच शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य सभी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे के मुताबिक राजस्व कर्मियों के साथ टीम गठित कर दी गई है। जिसको जल्द निस्तारण कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम न्याय गजराज सिंह, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा गिरीश चंद्र, गीतम सिंह कस्बा इंचार्ज, जगराम सिंह राजस्व कर्मी, लेखपाल नरेश चंद्र, सौरभ यादव, तरुण दीक्षित सहित क्षेत्र के समस्त लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *