फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, आम जनता संगठन के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में एकत्र हुई। इस दौरान मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में संगठन कि जिले में मजबूत छवि नजर आई। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भैया मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ जनता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज राष्ट्रीय महासचिव के0एन0 ओझा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव बृजेश सिंह राजावत कानपुर, मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह सेंगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान फर्रुखाबाद पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समथकों ने जमकर नारेबाजी भी की और जनसत्ता दल को जन जन तक मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में पहुंचने का संकल्प लिया। अक्षय प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वह राजा भैया के जन-जन की सेवा जन सेवक के तौर पर पार्टी का हर एक कार्यकर्ता समर्पित है उसको लेकर चल रहे हैं। पंचायत चुनाव को पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी दमदारी से लड़ेगी। पार्टी से चुनाव जीतने वाला सदस्य जनता का सेवक होगा।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक सम्पन्न
