
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात टीवी पर भाजपा नेताओं ने सुनी। रविवार को बूथ संख्या 121 शीशमबाग छावनी फतेहगढ़ में जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर के साथ बूथ प्रभारी रमेश वर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के दौरान उनके विचारों को सुना गया। अश्नील दिवाकर ने बताया मन की बात से कुछ प्रेरणा मिलती है। जो आज के दौर में बहुत जरुरी है। इस मौके पर मोनू श्रीवास्तव, राजेंद्र दिवाकर, अमित आदि लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को ध्यान से सुना।
