जलभराव की समस्या से जूझ रहे पॉश कालोनी आवास विकास के वाशिंदे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर की पाश कॉलोनी कही जाने वाली आवास विकास कॉलोनी इन दोनों गंदगी और जल भराव से जूझ रही है। नाला जाम है, इस कारण सडक़ पर पानी भरा हुआ है। निवासियों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे इस भारी मौसम में गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं, तो उनमें रोग फैलने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
आवास विकास कॉलोनी का सेक्टर नंबर-1 जिसमें नाला जाम होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर चल रहा है और सडक़ों पर पानी भर गया है। नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई, लेकिन पालिका बेखबर बनी हुई है। मासूम बच्चे स्कूल जाने के लिए इधर से निकलते हैं। यहां पर लगे नल की सफाई भी नहीं हो पा रही है। तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट दीवाली भार्गव ने आवास विकास में अतिक्रमण अभियान चलाया था, तभी नाला साफ किया गया था। इसके बाद से अब तक नाला साफ नहीं हुआ है और ना ही इधर किसी ने मुडक़र देखा है। जिस कारण से आवास विकास कॉलोनी इन दोनों जल भराव का मुख्य केंद्र बनी हुई है। क्षेत्रीय निवासियों ने नाला साफ करने और जल भराव को समाप्त करने की मांग नगर पालिका से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *