पाकिस्तान नहीं खेलेगा एशिया कप

समृद्धि न्यूज। एशिया कप 2025 के बीच बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान ने एशिया कप में UAE के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। साथ ही पूरे टूर्नामेंट को भी बॉयकॉट कर दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप में UAE के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला किया है। मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)  ने ICC के इनकार के बाद ये फैसला लिया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने बुधवार को होने वाले मुकाबले के लिए अपनी टीम को उतारने से मना कर दिया। ये मैच 17 सितंबर को शाम 8 बजे से दुबई में खेला जाना था, लेकिन उससे दो घंटे पहले तक भी पाकिस्तानी टीम अपने होटल में थी। इसके बाद ही पाकिस्तानी टीम के आज के मैच और साथ ही टूर्नामेंट के बहिष्कार की खबर आई। ऐसे में UAE के सुपर-4 में जगह बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *