फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक में जहां सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, वहीं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ0 जयवीर सिंह न फीता कटकर किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने बताया कि लगभग ढाई दर्जन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। भाजपा नेत्री डॉ0 रजनी शरीन ने कहा कि यह विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए रक्तदान कर रहे हैं। इस अवसर पर मन्त्री द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के तहत लगाये गये विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया गया व म0प्र0 के आदिवासी बाहुल्य धार में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारित देखा व उनका भाषण सुना। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लोहिया अस्पताल पुरूष व महिला व संबंधित मौजूद रहे।
लोहिया में आयोजित कार्यक्रमों का प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ
