प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार त्रिवेदी व जिला महामंत्री देवेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने टेट के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टे्रट पहुंचकर एसडीएम को सौंपा। दिये गये ज्ञापन में दर्शाया गया कि वर्ष 2011 के पूर्व मौलिक पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले नियुक्त करने का निर्णय दिया है उस पर पुर्नविचार याचिका दाखिल करके वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट योग्यता से मुक्ति दी जाये।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय में जो भी कार्यरत शिक्षक ेहैं तथा उनके सेवानिवृत्ति में 05 वर्ष से अधिक समय है, उनको टेट परीक्षा 02 वर्ष में उत्तीर्ण करनी होगी, अन्यथा की स्थिति में उनकी सेवायें सुरक्षित नहीं होंगी, का निर्णय दिया गया है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 के शिक्षकों की नियुक्ति में टेट योग्यता 27 जुलाई 2011 से अनिवार्य की गयी है। ऐसे में उन शिक्षकों के ऊपर कोई अन्य योग्यता लागू करना न्यायोचित नहीं है। ऐसे में प्रदेश व देश के लाखों शिक्षक मानसिक रुप से अपने को असहज महसूस कर रहे है। सभी सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने मांग की है कि लाखों शिक्षकों के हितों को देखते हुए टेट योग्यता लागू करने से पहले पुन: विचार किया जाना चाहिए। ऐसे में सभी ने मांग की कि टेट अनिवार्यता को समाप्त किया जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार द्विवेदी, देवेश कुमार यादव, संतोष कुमार, पुरुषोत्तम सिंह वर्मा, मोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
टेट परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
