पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों के किये चालान

अतिक्रमण किये दुकानदारों को भी चेताया, कल तक नहीं हटा अतिक्रमण, तो होगी कार्यवाही
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही चौराहे से अतिक्रमण भी हटवाया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज से होते हुए चौराहे तक थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई वाहनों के चालान किये गये। इस दौरान थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, अन्यथा पेट्रोल नहीं मिलेगा। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान का शत-प्रतिशत पालन कराया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक ने चौराहे पर रोड किनारे अतिक्रमण किये दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह अपना अतिक्रमण तत्काल हटा लें। यदि कल तक अतिक्रमण नहीं हटा, तो कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त भी किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा गीतम सिंह, दरोगा राम सिंह, कांस्टेबिल हर्षित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *