उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने नवरात्र पर्व के मद्देनजर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक थाना फतेहपुर चौरासी परिसर में आयोजित की।
बैठक में उपजिलाधिकारी सफीपुर शिवेन्द्र कुमार वर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और डिजिटल वालंटियर्स के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी से सहयोग की अपील की।
पुलिस का उद्देश्य नवरात्र के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना है। बैठक में सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
