बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति-05 कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ बिना किसी डर के अपनी समस्या साझा करने के लिए प्रेरित किया। सीओ सिटी के द्वारा छात्राओं को आपात कालीन नम्बर 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1030, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि के बारे में बताया। छात्राएं बदनामी के डर से शिकायत नहीं करती हैं, लेकिन महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर अपनी समस्या बताने पर पहचान गोपनीय रहेगी और संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर प्रवक्ता सर्वेश शाक्य, ज्योति, अर्चना गुप्ता, निर्मला सिंह, महिला थाना प्रभारी रक्षा सिंह एव अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर से सम्बंधित पत्रक भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *