फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस स्टैण्ड पर महाराणा प्रताप की मूूर्ति स्थापना के कार्य का डीएम ने पूजन कर शुभारम्भ किया। सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संस्कृति विभाग द्वारा रोडवेज बस स्टेशन परिसर में स्थापित की जा रही महाराणा प्रताप की मूर्ति के स्थापना के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। बताते चले कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सहित कई क्षेत्रीय संगठन रोडवेज बस स्टैण्ड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर कई वर्षों से संघर्षशील रहे। जिसके बाद पर्यटन विभाग से रुपये स्वीकृत और रोडवेज बस अड्डा पर स्थान तय कर लिया गया था। इस मौके पर ठाकुर वीरेन्द्र सिंह राठौर, कैप्टन डीएस राठौर, संजय सिंह, अनिल प्रताप सिंह, रामबहादुर सिंह, महेश पाल सिंह उपकारी, रोडवेज एआरएम राजेश कुमार, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बस स्टैण्ड पर महाराणा प्रताप प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन
