10 अक्टूबर तक रेलवे रोड का कार्य पूरा न हुआ तो व्यापारी करेगें प्रदर्शन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल ने रेलवे रोड का सुंदरीकरण की मांग की थी। निगरानी समिति द्वारा 27, 28 अगस्त व 8 सितम्बर को रेलवे रोड पर हो रहे विद्युत पोल व बंच लाइन शिफ्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। समिति ने रिपोर्ट 19 अगस्त को कलेक्टे्रट सभागार की बैठक में सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत की। 22 सितम्बर को पुन: निगरानी समिति ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह के साथ रेलवे रोड पर चल रहे शिफ्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने 26 जुलाई को 60 दिन पूर्ण न कर पाये जाने का मुख्य कारण बरसात तथा रक्षाबंधन का त्यौहार बताया। 10 अक्टूबर तक कार्य पूरा न हुआ तो फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल धरना प्रदर्शन कर अगला कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। रेलवे रोड की दुकानें पिछले तीन सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। कई बार व्यापारियों ने मांग की और धरना प्रदर्शन किया। उसके बावजूद भी ढुलमुल रवैया चलता रहा। ऐसे में व्यापारियों के अंदर रोष है। पिछले तीन वर्षों से कई त्यौहारों पर बिक्री न होने के कारण व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गया। जिसका जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, शिखर गुप्ता, विमलेश मिश्रा, अनूप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, लाखन सिंह, दीपक अग्रवाल, अशोक यादव, मनोज दीक्षित, गोपाल सारस्वत, आशुतोष रस्तोगी, प्रशांत कुमार शाक्य, संजीव वर्मा, गोपाल राठौर, गौरव अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, लल्ला रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *