नवरात्रि के दिनों में मांसाहारी होटल बंद कराने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मोनू तिवारी एवं जिला महामंत्री संतोष त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टे्रट पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि नवरात्रि के दिनों में मांस की बिक्री करना निषेध किया जाये। कुछ मांसाहारी होटल वाले मांस की बिक्री खुलेआम कर रहे है। उन्हें पूर्ण रुप से वर्जित किया जाये। कुछ ऐसे होटल हिन्दुओं को लुभाने हेतु आधे मूल्य में मांस की बिक्री करते है। हिन्दूवादी नेताओं को पता चला है कि शहर के कई मोहल्लों में मांसाहारी ढाबे चल रहे है। नवरात्रि के दिनों में मांसाहारी ढाबे पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किये जाये। ऐसे में कोई मांसाहारी होटल चलता हुआ पाया गया तो उसे हिन्दू महासभा बंद करवाने का काम करेगी और पकड़वायेगी। प्रशासन से मांग है कि सभी सनातनियों की भावनाओं का ध्यान रखा जाये और सभी मांसाहारी होटल नवरात्रि के दिनों में प्रतिबंधित किये जाये। इस मौके पर संतोष त्रिवेदी, रिन्कू शाक्य, सुमित शाक्य, अनमोल शाक्य, रामलखन, गौरव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *