दुष्कर्म पीडि़ता के परिजनों से मिलीं राज्यसभा सांसद

हर सम्भव मदद करने का दिया भरोसा
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। दुष्कर्म पीडि़ता के परिजनों से राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ने मिलकर मामले की जानकारी की तथा आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ कंपिल स्थित राजीव इंस्टीट्यूट कंप्यूटर सेंटर के संचालक दिव्यांग शीबू, उसके भाई सलमान व साथी अनस ने दुष्कर्म किया था। पीडि़ता ने स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर सीओ को दी थी। सीओ के आदेश पर दिव्यांग आरोपित शीबू, उसके भाई सलमान व साथी अनस के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया। बुधवार दोपहर राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के साथ पीडि़ता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीडि़ता से घटना के संबंध में जानकारी की। उन्होंने बताया पीडि़ता से बात करने के बाद स्पष्ट हुआ कि उसके साथ लव जिहाद, मंतातरण का दबाव बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी किसी भी धर्म जाति की लडक़ी के साथ न्याय करेगी। प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम से बात कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *