पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र ने शहर मे की पैदल गश्त एवं मिशन शक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण

प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिये निर्देश

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण, नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ तरूण गाबा द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह , अपर जिला अधिकारी सुशील कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार में पैदल गश्त की गई, इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता की गई तथा मिशन शक्ति से संबन्धित जागरुकता पंपलेट वितरित किये गये। तत्पश्चात थाना कोतवाली सदर में स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की प्रविष्टियों को जांचा गया एवं संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत जनपद में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मिशन शक्ति फेज-5 के संबंध में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र के सुचारु रूप से संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *