विरोध प्रदर्शन 25 नवम्बर को
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रस्तोगी इंटर कालेज में प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 25 नवम्बर को बड़ी संख्या में कर्मचारी व शिक्षक दिल्ली जायेंगे और इस आंदोलन की सफलता के लिए अटेवा के पदाधिकारी अपने निजी वाहन, टे्रन से दिल्ली पहुंचेगें। जिसके लिए स्कूल, कॉलेज व कार्यालयों पर पहुंचकर जन सम्पर्क किया जायेगा। ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है। एनपीएस एवं यूपीएस शिक्षकों एवं कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक समाजिक सुरक्षा में सरकारों का बड़ा षड्यंत्र है। एनपीएस, यूपीएस एवं निजीकरण केवल पूंजीपतियों को लाभ देने की स्कीम है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी महासंघ, टेक्नीशियन एक्स-रे एसोसिएशन आदि संगठनों ने भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग करते हुए कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सभी ने स्वर में २५ नवम्बर को दिल्ली कूंच करने के लिए रणनीति बनायी। इस मौके पर राकेश प्रसाद, विजेन्द्र मथुरिया, डा0 अनुराग मिश्रा, देवेन्द्र कुमार, हिमांशु शुक्ला, महाराज सिंह, राजेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
पुरानी पेंशन बहाली की को लेकर दिल्ली कूंच करेंगे शिक्षक
